उत्तर कोरिया के उप विदेश मंत्री सिन होंग चोल ने विदेशी राजनयिकों और पत्रकारों के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप युद्ध की कगार पर है, क्योंकि अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास में डीपीआरके के नेतृत्व व देश के परमाणु और मिसाइल अड्डों को नष्ट करने के लिए एक विशेष अभ्यास को शामिल किया गया है।
उत्तर कोरिया की सेना ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि वह अपने तरीके से खुद की रक्षा के लिए कार्रवाई कर सकता है, क्यूंकि अमेरिकी सेना द्वारा ‘विशेष अभियान’ के साथ डीपीआरके के नेतृत्व और देश की परमाणु केंद्रो को नष्ट करने की खुली धमकी दी गई है।
वहीं, अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने डीपीआरके की चेतावनी को उकसावे वाली और भड़काऊ करार दिया था।
dharmpath.com dharmpath