Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » कोरियाई प्रायद्वीप संकट का ‘सभ्य’ समाधान हो : पुतिन (संशोधित शीर्षक)

कोरियाई प्रायद्वीप संकट का ‘सभ्य’ समाधान हो : पुतिन (संशोधित शीर्षक)

मॉस्को, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस कोरियाई परमाणु मुद्दे समेत सभी विवादों का निपटारा सभ्य तरीके से तलाशने का हमेशा पक्षधर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने रूसी थिंकटैंक वाल्दाई डिस्कशन क्लब की यहां हुई बैठक में कहा कि उत्तर कोरिया को अलग-थलग करना या धमकाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि रूस प्योंगयांग के परमाणु परीक्षण की निंदा करता है और उसपर लगे संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध का पालन करता है, लेकिन कोई उत्तर कोरिया को पसंद करे या न करे, वह एक संप्रभु देश है।

उन्होंने कहा, “हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि चाहे कितनी भी जटिल समस्या, जैसे सीरिया, लीबिया, कोरियाई प्रायद्वीप या यूक्रेन की, इसे अलग-थलग करने के बजाए सुलझाना चाहिए।”

कोरियाई प्रायद्वीप संकट का ‘सभ्य’ समाधान हो : पुतिन (संशोधित शीर्षक) Reviewed by on . मॉस्को, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस कोरियाई परमाणु मुद्दे समेत सभी विवादों का निपटारा सभ्य तरीके से तलाशने मॉस्को, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस कोरियाई परमाणु मुद्दे समेत सभी विवादों का निपटारा सभ्य तरीके से तलाशने Rating:
scroll to top