नई दिल्ली: कोरोनावायरस को लेकर देशभर में लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन को आगे बढ़ाने वाली खबरों का केंद्र सरकार ने खंडन करते हुए इन्हें अफवाह करार दिया है. सरकार का कहना है कि इन खबरों को कोई आधार नहीं है. पत्र सूचना कार्यालय के ट्वीट के मुताबिक, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने इन खबरों खंडन किया है और कहा है इस तरह की खबरें आधारहीन हैं. उन्होंने कहा, “अफवाहों और मीडिया में चल रही खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद इसे बढ़ा देगी. कैबिनेट सचिव ने इन रिपोर्टों का खंडन किया है और कहा है कि वे निराधार हैं.
dharmpath.com dharmpath