‘कोर्ट’ प्रासंगिक, मर्मभेदी फिल्म : आमिर

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘कोर्ट’ देखकर बहुत प्रभावित हुए। उन्हें यह प्रासंगिक और मार्मिक लगी।

आमिर (50) ने यहां गुरुवार को ‘कोर्ट’ की स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, “मुझे यह बेहद हिला देने वाली और मर्मभेदी फिल्म लगी। यह दिल को छूती है। मुझे यह अच्छी लगी। मेरी शुभकामनाएं इसकी पूरी टीम के साथ हैं। हर कलाकार और निर्देशक ने कमाल का काम काम किया है।”

चैतन्य तमहणे निर्देशित ‘कोर्ट’ में निचली अदालत की सुनवाई की कहानी है। इसने 2014 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493