बोगोटा, 5 सितंबर (आईएएनएस)। कोलंबिया फुटबाल टीम के कोच जोस पेकरमान ने घोषणा कर कहा है कि वह राष्ट्रीय टीम के साथ नया करार नहीं करना चाहते हैं।
पेकरमान ने इसके साथ ही 2022 विश्व कप टूर्नामेंट के लिए कोलंबिया टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेकरमान ने कहा, “मुझे इस पद पर न बने रहने के लिए कहा गया है। आप खिलाड़ियों को देखें और यह देखें कि उन्होंने क्या हासिल किया है? कोलंबिया को फीफा रैंकिंग में इतने ऊंचे स्तर पर देखना बेहद रोमांचक है। हमने अपने लक्ष्यों को हासिल कर लिया है।”
पेकरमान ने छह साल तक एक कोच के रूप में कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम का मार्गदर्शन किया और उसे 2014 में हुए फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।
इस साल रूस में हुए विश्व कप में हालांकि, कोलंबिया की टीम का सफर असफलता से भरा रहा और इसी कारण उनके कार्यकाल पर सवाल भी खड़े हुए।
dharmpath.com dharmpath