कोलंबिया के गुस्टावो के साथ करार करेगा फ्लामिंगो

रियो डी जेनेरियो, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब फ्लामिंगो, कोलंबिया अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर गुस्टावो सुएलार के साथ करार की पुष्टि कर सकता है।

फ्लामिंगो इस करार की पुष्टि डिपोटरेवो काली के साथ वित्तीय शर्तो में सहमति जताने के बाद कुछ दिन के भीतर कर देगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियो डी जेनेरियो क्लब 23 वर्षीय गुस्टावो के साथ चार साल के करार के लिए 20 लाख डॉलर का भुगतान करेगा। गुस्टावो शनिवार को रियो पहुंच गया है और रविवार को उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493