ब्यूनस आयर्स, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना की फुटबाल टीम अगले माह अमेरिका में ग्वाटेमाला और कोलंबिया के साथ दोस्ताना मैच खेलेगी।
अर्जेटीना फुटबाल महासंघ (एएफए) ने इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ग्वाटेमाला के साथ मैच सात सितम्बर को लॉस एंजेलिस में खेला जाएगा और इसके चार दिन बाद अर्जेटीना टीम न्यूजर्सी में कोलंबिया से भिड़ेगी।
एएफए ने एक सप्ताह पहले ही घोषणा कर कहा था कि लियोमेल स्कालोनी और पाब्लो एमार अंतरिम रूप से अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम को संभालेंगे। इसके बाद अब महासंघ ने दोस्ताना मैचों की घोषणा की है।
पाब्ले और स्कालोनी को जॉर्ज साम्पोली के स्थान पर अर्जेटीना टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विश्व कप टूर्नामेंट में असफल रही अर्जेंटीना टीम के कोच साम्पोली ने पिछले माह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
वर्तमान में फीफा रैंकिंग में दो बार विश्व कप खिताब जीतने वाली अर्जेटीना पांचवें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath