कोलंबिया ने अंडर-17 फुटबाल विश्व कप के लिए टीम चुनी

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत में 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए कोलंबिया ने गुरुवार को अपनी 21 सदस्यीय टीम की घोषण की।

कोलंबिया फुटबाल संघ के अनुसार, कोच ऑरलैंडो रेस्ट्रेपो ने दक्षिण अमेरिकी चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहने वाली अपनी टीम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए है।

केविन मोरेनो, हेयलर गोमेज और जुआन डेविड मार्टिनेज जैसे कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों टीम से बाहर रखा गया है।

कोलंबिया भारत, घाना और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में है। वह अपना पहला मैच घना के खिलाफ 6 अक्टूबर को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलेंगे। कोलंबिया 2009 के अंडर-17 विश्व में किए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सुधारना चाहेंगे। वह 2009 विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहे थे।

कोलंबिया अंडर-17 टीम:

गोलकीपर: निकोलस गोमेज, केविन लियोनाडरे मीर, डैनियल मेलो

डिफेंडर : एन्ड्रेस फेलिप बलांटा, रॉबर्ट एन्ड्रेस मेजिया, क्रिश्चियन आंड्रेड, थॉमस गुटियरेज, जुआन सेबेस्टियन पेनलोजा।

मिडफील्डर: गुस्तावो एडॉल्फो कार्वजल, लुइस मिगुएल लोपेज, इयर मेनसेस, एंड्रेस फेलिप पेरेआ, ब्रायन एले गोमेज, गिलर्मो टेगुई, एटिटो मार्टिनेज, फेबियन स्टीवन एंजेल।

फॉर्वर्ड: डेबोर कैसाईडो, डेमन एन्ड्रेस कोर्टेस, जामिनटन कैम्पज (डेपोर्ट्स कोलाइमा), डेविड बैररो, जुआन डेविड विडाल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493