सैंटोस ने बताया कि उनकेआग्रह पर अमेरिका जीका वायरस पर नियंत्रण के लिए अपने विशेषज्ञों का एक दल जल्द कोलंबिया भेज रहा है।
चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का एक अमेरिकी दल जीका वायरस से निपटने के लिए जल्द ही कोलंबिया पहुंचेगा। बोगोटा में स्वास्थ्य प्रशासन के साथ शनिवार को हुई बैठक में राष्ट्रपति ने कहा कि कोलंबिया में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,646 पहुंच गई है, जिसमें से 3,177 गर्भवती हैं।
कोलंबिया के स्वास्थ्य मंत्री एलेजेंड्रो गावीरिया ने शनिवार को बैठक में कहा कि इस साल कोलंबिया में जीका वायरस से 6,00,000 से 7,00,000 लोग प्रभावित होंगे।
dharmpath.com dharmpath