कोलंबिया : फार्क विद्रोहियों के लिए क्षमादान प्रस्ताव पारित

बोगोटा, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोलंबिया में संसद के दोनों सदनों में विद्रोही संगठन फार्क के सदस्यों को क्षमादान देने का प्रस्ताव बुधवार को निर्विरोध पारित हो गया।

फार्क विद्रोहियों ने पिछले महीने शांति समझौते के तहत अपने हथियार डाल दिए थे।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्ताव के तहत उन पुलिसकर्मियों और सैनिकों को भी कानूनी संरक्षण मिलेगा जिन्होंने 1964 में सशस्त्र संघर्ष शुरू होने के बाद इसके संदर्भ में अपराध किए थे।

सीनेट प्रमुख मॉरिसियो लिजकानो ने ट्विटर पर कहा, “समर्थन में पड़े 69 वोटों और विरोध में एक भी वोट न पड़ने के साथ पूरी सीनेट ने ‘एमनेस्टी लॉ’ पारित किया है। विधेयक को अब समीक्षा के लिए संवैधानिक अदालत में भेजा गया है।”

सुरक्षा बलों के सदस्यों और रिवॉल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया (फार्क) लड़ाकों को तब तक क्षमादान मिलेगा, जब तक कि उन पर ‘यूएन रोम स्टेट्यूट ऑफ द इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट’ के तहत मानवता के खिलाफ अपराध के रूप में वर्गीकृत अपराधों का आरोप नहीं लगता।

इस कदम से विद्रोह और साजिश समेत राजनीतिक अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए 6,000 से भी ज्यादा फार्क विद्रोहियों को लाभ मिलेगा।

सशस्त्र सेनाओं के कमांडर जनरल जुआन पाब्लो रोड्रिगेज बारागन ने एक वीडियो संदेश के जरिए सेना के लिए अत्यंत महत्वपूण इस विधेयक की मंजूरी पर कांग्रेस के प्रति आभार व्यक्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493