कोलंबिया में भूस्खलन, अब तक 301 मरे

बोगोटा, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलंबिया में भीषण भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 301 तक पहुंच गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एफे न्यूज के अनुसार, नेशनल लीग मेडिसीन एंड फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट ने बुधवार को 301 लोगों के मरने की पुष्टि की है, जिनमें से 173 की पहचान की जा चुकी है।

मोकोआ शहर में 31 मार्च को मूसलाधार बारिश के कारण तीन नदियों में सैलाब आने से यह भूस्खलन हुआ। इसके बाद कई निकटवर्ती क्षेत्र उजड़ गए।

इससे पहले बुधवार को कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस ने स्वीकार किया कि भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं।

सांतोस ने कहा, “आज सुबह 467 लोगों ने अपने परिजनों के लापता होने की सूचना दी है। इनमें से 153 को एक जगह से दूसरी जगह विस्थापित हो गए हैं, 119 जीवित हैं, लेकिन उनमें से 34 की मौत हो गई है।” बोगोटा में दिए अपने इस बयान में सांतोस ने इस आपदा से निपटने के लिए नए कदमों की घोषणा की।

राष्ट्रपति हालांकि पर्याप्त आंकड़े नहीं दे सके। शिकायतों में आशंका व्यक्त की गई है कि 200 से ज्यादा लोग चट्टानों और कीचड़ में दबे हो सकते हैं। यह भूस्खलन ने मोकोआ के आसपास के इलाकों को भी नुकसान पहुंचाया है।

इसी दौरान कोलंबियाई रेडक्रॉस के अधिकारी ने एफे न्यूज से कहा कि उनकी एजेंसी लगभग 8 गुमशुदा विदेशियों तलाश रही है, जिनमें से तीन स्पेन के हैं। इनके बारे में रात की त्रासदी के बाद से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

सोमवार को राष्ट्रपति सांतोस ने इस त्रासदी से निपटने के लिए राज्य में आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय आपातकाल की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493