रेडियो कराकोल को दिए साक्षात्कार में बैरेरास ने कहा, “हम एक नया समझौता ला रहे हैं, जो कोलंबियाई नागरिकों के संदेहों का निराकरण कर उन्हें आश्वस्त कर देगा कि यह प्रस्ताव मुख्य रूप से युद्ध खत्म करने व फार्क को निरस्त्र कर उन्हें समाज में फिर से शामिल करने के लिए है।”
उन्होंने कहा कि वह इसे 20 नंवबर से पहले संभव होता देख रहे हैं।
चार साल तक परस्पर बातचीत के बाद तैयार मूल शांति समझौते को दो अक्टूबर को हुए राष्ट्रीय मतदान में कोलंबिया के मतदाताओं ने मामूली अंतर से अस्वीकार कर दिया गया था। इसके बाद सरकार और फार्क की टीम के सदस्यों ने हवाना में फिर से बातचीत शुरू की है।
बैरेरास ने फार्क के कब्जे वाले क्षेत्रों में हिंसा फिर से भड़कने की आशंका के चलते नए समझौते पर जल्द बातचीत शुरू किए जाने पर जोर दिया है।
dharmpath.com dharmpath