बोगोटा, 18 मई (आईएएनएस)। कोलंबिया के शिपयार्ड विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 23 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह विस्फोट बुधवार को एक टैंकर में हुआ। इस घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट एक जहाज पर हुआ, जिसकी मरम्मत की जा रही थी।
dharmpath.com dharmpath