कोलंबिया : हाथी की सवारी पर रोक की मांग

नोमपेन्ह, 26 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। कंबोडिया में हजारों लोग कंबोडिया पार्क में वन्यजीव पर्यटन की सवारी पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि यहां कुछ दिनों पहले एक हाथी ने पर्यटन सैर के दौरान थकावट से दम तोड़ दिया था।

गौरतलब है कि शुक्रवार को 40 से 45 वर्ष की आयु वाला वृद्ध हाथी साबों चिलचिलाती धूप में प्रसिद्ध मंदिर अंगोरवाट के परिसर में 40 मिनट तक घूमने के बाद गिर गया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

कंबोडिया के समाचार पत्र ‘नोम पेन्ह पोस्ट’ की रपट के अनुसार, सांबो ने 2001 में अंगकोर एलीफैंट कंपनी के लिए काम करना शुरू कर दिया था, और इसे सीम रीप शहर के पुरातात्विक पार्क में पर्यटकों को सैर कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया था।

रपट में कंपनी के प्रबंधक ओआन किरी के हवाले से लिखा गया है कि सांबो की मौत उच्च तापमान और हवा की कमी के कारण हुए हृदयघात से हुई है।

शुक्रवार को घटित इस घटना ने लोगों को काफी द्रवित किया। जिस वजह से इस स्थान पर हाथी की सवारी पर रोक लगाने के लिए 22,400 से अधिक लोगों ने मिलकर एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493