कोलंबो टेस्ट : पुजारा का शतक, भारत ने 220 रन पर गंवाए 7 विकेट (लीड-1)

कोलंबो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीसरे निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारतीय टीम चायकाल तक 220 रन बनाने में सात विकेट गंवाकर संकट में नजर आ रही है। इस बीच चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 101) ने अपना शतक पूरा कर लिया है।

भोजनकाल तक 119 रनों पर चार विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में स्टुअर्ट बिन्नी (0), नमन ओझा (21) और रविचंद्रन अश्विन (5) के विकेट गंवाए।

भोजनकाल के बाद पहली ही गेंद पर बिन्नी खाता खोले बगैर धम्मिका प्रसाद का शिकार हो गए। वह पगबाधा करार दिए गए।

इसके बाद पुजारा ने ओझा के साथ छठे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि अश्विन उनका ज्यादा देर साथ नहीं निभा सके।

इसके बाद अमित मिश्रा (नाबाद 24) ने पुजारा का अच्छा साथ निभाया और चायकाल तक दोनों के बीच 40 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

धम्मिका प्रसाद ने अब तक सर्वाधिक चार विकेट हासिल कर लिए हैं।

तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493