कोलंबो टेस्ट : भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

कोलंबो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने पी. सारा ओवल मैदान पर श्रीलंका के साथ गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत ने इस मैच के लिए तीन परिवर्तन किए हैं। मुरली विजय, स्टुअर्ट बिन्नी और उमेश यादव की अंतिम एकादश में वापसी हुई है, जबकि शिखर धवन, हरभजन सिंह और वरुण एरॉन को बाहर बैठाया गया है।

विजय चोट के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेल सके थे, जो भारत हार गया था। धवन चोटिल हैं और एरॉन एवं हरभजन को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर किया गया है।

दूसरी ओर श्रृंलका ने अपने महानतम बल्लेबाज कुमार संगकारा के विदाई टेस्ट मैच के लिए एक परिवर्तन किया है। नोवान प्रदीप चोटिल हैं, उनकी जगह दुष्मांता चामीरा लेंगे।

तीन मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 से पीछे चल रहा है, गॉल में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत को 63 रनों से हार मिली थी।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, स्टुअर्ट बिन्नी, ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा।

श्रीलंका : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, कौशल सिल्वा, लाहिरू थिरिमान्ने, कुमार संगकारा, जेहान मुबारक, दिनेश चांडिमल, धमिका प्रसाद, रंगना हेराथ, थारिंदू कौशल, दुष्मांता चामीरा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493