कोलंबो टेस्ट : श्रीलंका के सामने 386 रनों का लक्ष्य

कोलंबो, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को श्रीलंका के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 386 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारत ने रोहित शर्मा (50) और रविचंद्रन अश्विन (58) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से दूसरी पारी में 274 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में नुवन प्रदीप और धम्मिका प्रसाद ने चार-चार विकेट हासिल किए।

भारत ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 145) की संघर्षभरी शतकीय पारी के बल पर 312 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 201 रनों पर ढेर हो गई।

श्रीलंका की पहली पारी ढहाने में इशांत शर्मा (54-5) का योगदान अहम रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493