कोलंबो टेस्ट : 386 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका लड़खड़ाया

कोलंबो, 31 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को भारत द्वारा दिए गए 386 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टम्प्स तक तीन विकेट पर 67 रन बना लिए।

सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा 24 तथा कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 22 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत के लिए इशांत शर्मा ने दो विकेट लिए हैं जबकि उमेश यादव को एक सफलता मिली है।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 274 रन बनाए। पहली पारी में उसने 312 रन बनाए थे। मेजबान टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493