कोलकाता ओपन : राडु ने जीता एकल खिताब

कोलकाता, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मोलदोवा के छठे वरीय राडु एल्बोट ने इमामी ओपन एटीपी चैलेंजर का पुरुष एकल खिताब जीत लिया है।

उन्होंने शनिवार को बंगाल टेनिस एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीय आस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 7-6, 6-1 से हराया।

शानदार शुरुआत के बाद राडु ने कई बेसलाइन एरर और डबल फॉल्टस किए। इसके कारण मैच ट्राइब्रेकर में गया लेकिन 23 वर्षीय राडु ने यहां अच्छा प्रदर्शन कर 7-6 से जीत हासिल की।

खिताब जीतने के साथ ही राडु ने 80 एटीपी अंक अर्जित किए और विजेता के तौर पर 7,200 डॉलर इनामी राशि हासिल किया।

पुरुष युगल वर्ग का खिताब सोमदेव देववर्मन और जीवन नेदुनचेझियान ने जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493