कोलकाता : कार हादसे में मॉडल का निधन, अभिनेता विक्रम घायल

कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोलकाता में शनिवार को एक दर्दनाक कार हादसे में मॉडल से अभिनेत्री बनी सोनिका सिंह चौहान की मौत हो गई और उनके अभिनेता साथी विक्रम चटर्जी घायल हो गए।

पुलिस ने कहा, “सोनिका सिंह चौहान का शनिवार सुबह 3.30 बजे के आसपास राशबिहारी इलाके के पास कार दुर्घटना में निधन हो गया, जबकि बंगाली फिल्म अभिनेता विक्रम चटर्जी के सिर और कंधे पर चोटें आई हैं।”

पुलिस के मुताबिक, मैनक भौमिक की ‘बैडरूम’ और अंजन दत्त की ‘साहब बीबी गुलाम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके विक्रम खुद कार चला रहे थे, उस दौरान उनकी कार नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे स्थित एक दुकान से जा टकराई।

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पाल पहुंचाया, जहां सोनिका को मृत घोषित कर दिया गया। चटर्जी का इलाज किया गया और बाद में उन्हें रूबी जनरल अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता की हालत स्थिर है, लेकिन वह सदमे में हैं।

चिकित्सक ने कहा, “चटर्जी के सिर में चोट आई है। इसके अलावा उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है, लेकिन हालत स्थिर है। हम एमआरआई रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उनकी आतंरिक चोट के बारे में पता चलेगा। घटना के बाद कुल मिलाकर वह सदमे में हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493