कोलकाता का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे नरेन

कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन आईपीएल के नौवें संस्करण में कोलकाता का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने शानिवार को इस बात की पुष्टि की।

नरेन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नए गेंदबाजी एक्शन के साथ गेंदबाजी करने की मंजूरी गुरुवार को दे दी थी, लेकिन उन्हें अपने पिता के देहांत के कारण स्वदेश लौटना पड़ा था।

गंभीर ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, “नरेन पहले मैच में हमारे साथ नहीं होंगे। आंद्रे रसेल पहले मैच के लिए हमारे साथ होंगे।”

गंभीर ने कहा, “मैं नरेन को लेकर पिछले साल जितना आश्वस्त था, उतना ही इस साल हूं। वह अपने नए गेंदबाजी एक्शन के साथ सहज होंगे। उन्होंने नए एक्शन के साथ गेंदबाजी की है। इस साल आप उनका सर्वश्रेष्ठ खेल देखेंगे।”

कोलकाता को आईपीएल-9 के अपने पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स से भिड़ना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493