कोलकाता गोल्फ चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे चौरसिया, हिम्मत

कोलकाता, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारत के मशहूर गोल्फ खिलाड़ी एस.एस.पी चौरसिया, राशिद खान, हिम्मत राय और खालिन जोशी 22 मार्च से शुरू होने वाली 30 लाख रूपये की इनामी राशि वाली पहली कोलकाता क्लासिक गोल्फ चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। इस बात की घोषणा शुक्रवार को की गई।

पेशेवर गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने रॉयल कोलकाता गोल्फ क्लब में इसके आयोजन की घोषणा की।

टूर्नामेंट में शंकर दास, शामिम खान, फिरोज अली मोल्लाह, अदायान माने और अशोक कुमार भी हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के एन.थंगाराजा, अनुरा रोहाना और के प्रराबागारन की तिकड़ी भी हिस्सा लेगी।

पीजीटीआई के निदेशक उत्तम सिंह मुंडी ने कहा, “हम कोलकाता में गोल्फ को दोबारा जिंदा करना चाहते हैं। सिर्फ एक पीजीटीआई टूर्नामेंट होना तकलीफदेह है। लेकिन अब कोलकाता चैम्पियनशिप के होने से हम खुश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493