कोलकाता, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पहले बारिश ने खेल बिगाड़ा और फिर खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया।
हालांकि बारिश के अलावा मेजबान टीम को श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने खासा परेशान किया। भारत ने दिन का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 17 रनों के साथ किया। यह तीनों विकेट लकमल ने छह ओवरों में बिना कोई रन दिए लिए हैं।
इससे पहले दिन का पहला सत्र बारिश की भेंट चढ़ गया। दूसरे सत्र की शुरुआत में टॉस हुआ लेकिन इसके बाद भी बारिश आती-जाती रही और मैच बीच-बीच में रूकता रहा।
भारत ने लोकेश राहुल (0), शिखर धवन (8), कप्तान विराट कोहली (0) के रूप में तीन अहम विकेट खो दिए हैं। स्टम्प्स तक चेतेश्वर पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद हैं जबकि उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अभी खाता नहीं खोला।
dharmpath.com dharmpath