कोलकाता, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) ने गुरुवार को कहा कि कोलकाता बंदरगाह से बांग्लादेश के लिए रो-रो (रोल ऑन/रोल ऑफ) शिपमेंट द्वारा 240 ट्रकों को रवाना किया गया है और समुद्री मार्ग से इसे ले जाने से यात्रा में लगने वाले समय की बचत होगी।

इन ट्रकों का टाटा मोटर्स ने अपने जमशेदपुर और पंतनगर स्थित संयंत्रों में निर्माण किया है, जिसे एमवी आईडीएम डूडल जलपोत द्वारा पड़ोसी देश के मोंगला बंदरगाह ले जाया जा रहा है।
पहले इन ट्रकों को सड़क मार्ग से पेट्रापोल सीमा के जरिए भेजा जाता था।
सभी वाहन निर्माताओं से अपने वाहनों के परिवहन के लिए जल मार्ग का उपयोग करने की अपील करते हुए केओपीटी के अध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा कि बंदरगाह इस तरह के महत्वपूर्ण उद्यम को ‘सुविचारित, नियोजित और निरंतर तरीके से’ चलाने की कोशिश करेगा, ताकि निकट भविष्य में अन्य कंपनियां भी अपने वाहनों की ढुलाई में रुचि दिखलाएं।
इस साल अक्टूबर में अशोक लेलैंड ने इसी प्रकार की रो-रो सेवा का प्रयोग अपने 185 ट्रकों को चेन्नई से मोंगला भेजने के लिए किया था।
dharmpath.com dharmpath