कोलकाता में व्यंजनों का लुफ्त उठा रहे विशाल

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। वर्तमान में कोलकाता में अपने नए टेलीविजन धारावाहिक ‘जय कन्हैया लाल की’ की शूटिंग कर रहे अभिनेता विशाल वशिष्ठ शहर के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठा रहे हैं।

विशाल कोलकाता के ही निवासी हैं और अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

एक बयान में विशाल ने कहा, “मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मुझे अपने गृहनगर कोलकाता में रहने का मौका मिला है और मैं ‘जय कन्हैया लाल की’ की शूटिंग के दौरान अपने परिवार के साथ रह रहा हूं। यह शहर मेरे लिए छुट्टियां मनाने के लिए सबसे शानदार जगह है और मुझे कोलकाता का खाना पसंद है।”

विशाल ने कहा, “मैं कोलकाता के स्ट्रीट फूड का सबसे बड़ा प्रशंसक हूं और जब भी समय मिलता है, इनका लुफ्त उठाने निकल जाता हूं। मुझे सबसे ज्यादा फुचका पसंद है।”

‘जय कन्हैया लाल की’ का प्रसारण नए टीवी चैनल ‘स्टार भारत’ पर हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493