कोलकाता वनडे : बारिश ने डाली बाधा, भारत के 6/237 रन

कोलकाता, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुरुवार को जारी दूसरे वनडे मैच में बारिश ने बाधा डाल दी है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बारिश के कारण खेल रोके जाने तक 47.3 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए थे।

भारत के लिए कप्तान विराट कोहली (92) ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, वह अपने वनडे करियर का 31वां शतक जड़ने से चूक गए। कोहली के अलावा, अजिक्य रहाणे ने 55 रनों की पारी खेली है।

आस्ट्रेलिया के लिए नाथन कॉल्टर नाइल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए हैं, वहीं केन रिचर्डसन और एश्टन एगर को एक-एक सफलता मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493