कोलम्बियाई कोच ने अर्जेटीनी वर्चस्व को स्वीकार किया

विना डेल मार (चिली), 27 जून (आईएएनएस)। कोलम्बियाई कोच जोस पेकेरमैन ने कोपा अमेरिका कप के क्वार्टर फाइनल मैच के बाद कहा कि अर्जेंटीनी टीम उनकी टीम से कहीं बेहतर खेली।

उल्लेखनीय है कि अर्जेटीना ने शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में पेनाल्टी शूटआउट के बाद कोलम्बिया को 5-4 से हराया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं।

पेकेरमैन ने कहा, “अर्जेटीना की टीम पहले हाफ में काफी अच्छा खेली। हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हमसे गेंद छीन ली जाती थी। हमने दूसरे हाफ में बेहतर खेल दिखाया लेकिन अर्जेटीना दूसरे हाफ में भी हमसे बेहतर साबित हुआ।”

अब सेमीफाइनल में अर्जेटीना का सामना ब्राजील और पराग्वे के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले के विजेता से होगा। यह मैच मंगलवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493