कोलाहल शांत करने वाला गीत है ‘नैना’ : मोहित सूरी

मुबंई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक मोहित सूरी ने शुक्रवार को ‘तू है मेरा’ के हिटमेकर राहुल मिश्रा का ‘अव्यवस्था तोड़ने’ वाला गीत जारी किया।

यह ईएमआई रिकॉर्डस इंडिया और सूरी के व्हाइयआरएलएल मूल का दूसरा गीत है।

यह गीत मिश्रा द्वारा लिखित और उन्हीं ने इसे गाया है। यह वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुआ। यह 14 फरवरी को मनाया जाता है।

सूरी ने आईएएनएस से कहा, “‘नैना’ अव्यवस्था तोड़ने वाला गीत है और राहुल ने निश्चित तौर पर इसके साथ न्याय किया है। इससे पहले ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगा और हमें खुशी है कि हम इस अद्भुत गीत को वीवाईआरएल के मूल रूप में जारी कर रहे हैं।”

शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित मिश्रा मराठी फिल्मों के लिए भी गा चुके हैं।

अपने नए गीत के बारे में मिश्रा ने कहा, “‘नैना’ ऐसा गीत है, जो मेरे दिल के करीब है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493