कोलेशनिकोव ने मुम्बई में अपने शानदार स्टंट्स से छात्रों को रोमांचित किया

मुम्बई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया के टॉप फ्रीस्टाइल मोटोक्रास एथलीट-एलेक्सी कोलेशनिकोव ने गुरुवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित रेड बुल एफएमएक्स शोकेस के दौरान अपने खतनाक स्टंट्स से हजारों की संख्या में जुटे छात्रो को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस शोकेस का आयोजन नवी मुम्बई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी ने किया। रूसी एफएमएक्स चैम्पियन एलेक्सी पहले ऐसे रूसी एथलीट हैं, जिन्होंने मोटरसाइकिल पर बैकफ्लिप लैंडिंग की है। एलेक्सी को रूस में एफएमएक्स सीन का जनक माना जाता है और इनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन राइडर्स में होती है।

रेड बुल एथलीट एलेक्सी ने कहा, “उत्साह से भरे छात्रों के सामने प्रदर्शन करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा। मैं रेड बुल एफएमएक्स जैम मुम्बई का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं इसके लिए रेड बुल का धन्यवाद करना चाहूंगा।”

एलेक्सी के अलावा रोबी मेडिसन, टॉम पेज, मार्टिन कोरेन, राडेक विलेक और जूलियन वैंसटीपेन शनिवार को गेटवे ऑफ इंडिया पर होने वाले रेड बुल एफएमएक्स जैम में हिस्सा लेंगे।

मुम्बई में पहली बार इस शोकेस का आयोजन हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493