‘कोल्डप्ले’ के ऑटोग्राफ वाले गिटार की नीलामी 19 को

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ भारत में भी काफी चर्चित है। उनको भारत में प्रस्तुति देने में अभी वक्त लगेगा, लेकिन बैंड के सभी सदस्यों के ऑटोग्राफ वाला एक गिटार यहां एक चैरिटी नीलामी में उपलब्ध है। ‘द आइडिया ऑफ इंडिया’ नाम के चैरिटी कार्यक्रम की शुरुआत 19 फरवरी को होगी जिसका उद्घाटन अभिनेता राहुल बोस करेंगे।

बयान के मुताबिक, बैंड के चर्चित सदस्य क्रिस मार्टिन, जॉनी बकलैंड, गे बैरीमैन और विल चैम्पियन ने एक बहुत ही खास गिटार पर ऑटोग्राफ कर चैरिटी नीलामी के लिए भेजा है।

यह गिटार उन अन्य 11 विशिष्ट सामानों के साथ नीलामी के लिए उपलब्ध है जो भारत के प्रमुख फिल्मी सितारों ने दान दिए हैं।

दिल्ली वालों को चौंकाते हुए इस बैंड ने अपने इंडिया ट्रैवलॉग पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के मुलाकात पर ‘सप्ताहांत का भजन’ नाम से गाना रिलीज किया है। आजकल यह बैंड भारत पर काफी फोकस कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493