कोल कर्दशियां को आईसक्रीम से मिली मदद

लॉस एंजेलिस, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार कोल कर्दशियां ने कहा कि 2015 का साल उनके लिए सबसे बुरा वक्त रहा है, लेकिन इसका सामना करने के लिए उनके पास आईसक्रीम, संगीत और जिम सहित कई विकल्प थे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, “एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में कोल कर्दशियां ने कहा कि कई बार आईसक्रीम मदद करती है, लेकिन आप जानते हैं संगीत दिमाग बदलता है।”

कोल ने इस सप्ताह अपने परिवार के लिए एक भावनात्मक ब्लॉग भी पोस्ट किया और खुलासा किया कि कैसे उनके परिवार ने मुश्किल समय में उनकी मदद की।

उन्होंने लिखा, “मेरे अद्भुत परिवार के बिना मुझे पता नहीं कि मैं कैसे मुश्किल समय से निकल पाती, जो इस साल मेरे साथ हुआ। हर रात मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे सहयोगी और प्यार करने वाला परिवार दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493