कोल कर्दशियां को वजन घटाने की लत

लॉस एंजेलिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी स्टार कोल कर्दशियां कहती हैं कि उन्होंने जब से फिटनेस का प्रण लिया है, तब से वह करीब 16 किलोग्राम वजन घटा चुकी हैं और अब उन्हें इसकी लत लग गई है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कोल ने एक ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन पर कहा, “मैं इसमें रम गई हूं। यहां तक कि अगर आप 30 मिनट में ओके महसूस करते हैं, तो मैं उतने ही समय में अपने को लेकर गुड महसूस करती हूं। मैं जब लॉस एंजेलिस में होती हूं, तो खूब पसीना बहाती हूं। मैं 35 पौंड वजन घटा चुकी हूं।”

वह कहती हैं कि उन्हें वजन कम करना एक लत जैसा लगता है।

कोल ने कहा, “मुझे मालूम है कि मैं अपने परिधान में कैसा महसूस करना चाहती हूं और इसलिए वजन घटना एक लत बन गई है। आप एक बार वजन कम करना शुरू करते हैं और इसके नतीजे देखकर आपकी प्रतिक्रिया कुछ यूं होती है कि ‘मैं वजन और कम करना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493