कोल समाज के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्रतीक कोलगढ़ी का होगा जीर्णोद्धार

 भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोल समाज के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्रतीक त्योंथर की कोलगढ़ी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए तीन करोड़ 12 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस 9 जून से जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कोल भवन बनाए जाएंगे, इसकी शुरुआत रीवा से होगी। कोल समाज की प्रगति और उत्थान के लिए सरकार और समाज मिल कर काम करेंगे। शिक्षा, रोजगार, स्व-रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष गतिविधियाँ चलाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास परिसर में कोल जनजाति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप जला कर और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री निवास पधारे कोल जनजाति के भाई-बहनों का मुख्यमंत्री ने पुष्प-वर्षा कर समाज के वरिष्ठ सदस्यों तथा जनजातीय कलाकारों का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को समाज की ओर से श्री मंगेश गोटिया ने स्वनिर्मित मुख्यमंत्री का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को साफा पहना कर और तीर-कमान भेंट कर कोल समाज की ओर से अभिवादन किया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493