कोष जुटाने के लिए पहाड़ की चढ़ाई

दुबई, 2 जून (आईएएनएस)। दुबई स्थित एक भारतीय सेल्स एक्जक्यूटिव ने भारत में मानव तस्करी के लिए कोष जुटाने का नायाब तरीका ढूढ़ निकाला है। इस व्यक्ति ने इसके लिए अफ्रीका के माउंट किलिमनजारो पर चढ़ाई करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी मीडिया रपट में मंगलवार सामने आई है।

खलीज टाइम्स की रपट के अनुसार, वी.जे. नाग्रेन्द्र 31, का लक्ष्य है कि वह मानव तस्करी से पीड़ित लोगों के बचाव और पुनर्वास के लिए 10,000 डॉलर का कोष जुटाने हेतु अफ्रीका की सबसे ऊंची पहाड़ी पर चढ़ेंगे।

राव ने विश्व प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता कृष्ण की एक वार्ता से प्रेरित होकर चढ़ाई की यह योजना बनाई है।

राव ने कहा, “चढ़ाई बहुत मुश्किल है, और इससे लोगों की मौत भी हो जाती है।”

लेकिन मेरा मानना है कि लड़कियों में जागरूकता लाने के लिए उन्हें यह काम करना चाहिए। यह एक इच्छाशक्ति है और आप इसे किस तरह करना चाहते हैं।

मुंबई के एक गैरसरकारी संगठन ने भारत, बांग्लादेश और नेपाल मानव तस्करी से पीड़ितों के लिए राहत और पुनर्वास की मांग की है। चढ़ाई से इकट्ठा किया गया कोष, बचाव फाउंडेशन को भेजा जाएगा।

वहीं राव ने अगस्त में आठ दिन की चढ़ाई करने की योजना बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493