कोस्टा एक मैच के लिए निलंबित

लंदन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी के स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा पर एक मैच का निलंबन और 28, 610डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

फुटबाल एसोसिएशन (एफए) कप में पिछले महीने एवर्टन के खिलाफ हुए मैच में दूसरे पीले कार्ड के बाद उनके बुरे व्यवहार के कारण उन्हें निलंबित किया है और जुर्माना लगाया गया है।

स्पेन के इस खिलाड़ी को मैच के दौरान गेरेथ बैरी से भिड़ जाने के बाद मैदान से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने हालांकि एवरटोन के मिडफील्डर का काटने की बात से इनकार किया है। निलंबन तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा।

एफए ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा, “स्वतंत्र नियामक समिति द्वारा 31 मार्च 2016 को की गई सुनवाई के बाद चेल्सी के कोस्टा को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है और उन पर 20 हजार पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही उन्हें भविष्य में ऐसा व्यवहार दोबारा ना करने की चेतावनी भी दी गई है।”

बयान के मुताबिक, “खिलाड़ी ने मैच में अपने दुर्व्यवहार की बात कबूल की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493