कोस्टा ने कोच मोरिन्हो पर जर्सी फेंकने को अपनी गलती माना

लंदन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब चेल्सी के ब्राजीलियाई फॉरवर्ड डिएगो कोस्टा ने मुख्य कोच जोस मरिन्हो की ओर जर्सी फेंकने वाली घटना को अपनी गलती मान ली।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ ने कोस्टा के हवाले से कहा, “यह घटना अब बीते समय की बात हो चुकी है। मैंने गलती की थी लेकिन मरिन्हो के साथ मेरे संबंध अच्छे हैं। कुछ चीजों पर आपको नियंत्रण रखना होता है लेकिन जर्सी वाली घटना आवेग में हो गई थी।”

कोस्टा ने आगे कहा, “मुझे अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। सत्र की शुरुआत खेल और गोल दोनों हिसाब से मेरे लिए अच्छा नहीं रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं जानता हूं कि यूरो-2016 में स्पेन के खिलाफ मुझे अपने खेल के स्तर में सुधार लाना होगा। मुझे मेहनत करने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि मैं सुधार कर पाऊंगा।”

यूरोपियन लीग में बुधवार को एफसी र्पोटो को 2-0 से हाराने के बाद कोस्टा ने कहा, “सच्चाई यही है कि टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही। अपने प्रशंसकों को खुशी देने और आत्मविश्वास हासिल करने के लिहाज से यह जीत अहम है।”

इस मैच के दौरान कोस्टा और स्पेन के कप्तान ईकेर कैसिलास के बीच झड़प भी हुई थी, जिसे कोस्टा ने महज मजाक करार दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493