कोहली जैसी आक्रामकता चाहती हैं सायना

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने कहा है कि वह मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली जैसी आक्रामकता चाहती हैं।

हाल ही में सायना ने चीन की सुन यू को हराकर दूसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। इस जीत पर कोहली ने सायना को बधाई दी थी जिसके जवाब में सायना ने यह बात कही।

कोहली ने सायना की जीत के बाद ट्वीट किया था, “बधाई हो सायना। मैं आपके लिए बेहद खुश हूं। प्राउडइंडिन।”

कोहली के ट्वीट के जवाब में सायना ने लिखा, “मैं ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने के लिए आपके जैसी आक्रामकता चाहती हूं। मैं इसके लिए बहुत कोशिश कर रही हूं। धन्यवाद।”

सायना इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में खेलने वाले सात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493