कोहली, दीपा और श्रीजेश को प्रदान किया गया पद्मश्री

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, रियो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक और भारतीय हॉकी टीम के स्टार गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया।

कोहली, श्रीजेश और दीपा के अलावा पांच अन्य खिलाड़ियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। इन पुरस्कारों की घोषणा इसी साल गणतंत्र दिवस पर हुई थी।

गुरुवार को पद्मश्री पाने वाले अन्य पांच खिलाड़ियों में रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक, जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर, पैरालम्पिक खिलाड़ी मरियप्पन थांगावेलु, चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा और भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के कप्तान शेखर नाइक शामिल हैं।

इस मौके पर उप-राष्ट्रपति हाामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493