कोहली से अनुष्का के बारे में पूछ ट्विटर पर छाए गावस्कर

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ईडन गरडस मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें मैच के टॉस के दौरान कमेंटेटर सुनील गावस्कर कोहली से एक सवाल पूछ ट्विटर पर छाए हुए हैं।

गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली से पूछा ‘क्या वह यहां हैं?’

वास्तव में गावस्कर का यह सवाल कोहली की महिला मित्र एवं हिंदी फिल्म जगत की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बारे में था।

इस पर कोहली ने शर्माते हुए कहा, “हां, वह होंगी।”

ईडन में जहां दर्शकों ने गावस्कर की इस नटखट शरारत का लुत्फ उठाया, वहीं ट्विटर पर उनकी जमकर आलोचना शुरू हो गई है।

ट्विटर पर सक्रिय शशांक थाला नाम के शख्से ने ट्वीट किया, “गावस्कर ने कोहली से आखिरी सवाल पूछ ही लिया। क्या वह यहां हैं? (अनुष्का) ऐसे में आपको रिची बेनो जैसे लोग याद आते हैं।”

एक अन्य ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया, “गावस्कर ने आखिर कोहली से यह सवाल क्यों पूछा, समझ नहीं आया। घृणास्पद।”

एक ट्वीट है, “यह क्या था मिस्टर गावस्कर??? आपसे इस तरह के स्तरहीन सवाल की उम्मीद नहीं थी। चौंकाने वाला है यह।”

गौरतलब है कि विश्व कप के दौरान भारतीय टीम का आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचीं अनुष्का पर सोशल साइट पर काफी चुटकुले बने थे, और मीडिया में भी मामला काफी उछला था।

कोहली ने शुक्रवार को ही इसके लिए मीडिया को आड़े हाथों लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493