‘को को कोडी’ गाने को मिली प्रतिक्रिया से टीम उत्साहित

चेन्नई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आगामी तेलुगू फिल्म ‘इडो रकम एदो रकम’ के निर्माता पिछले सप्ताह रिलीज हुए इसके गाने ‘को को कोडी’ को मिल रही प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।

फिल्म के इस माह के आखिर में रिलीज होने की उम्मीद है, जिसमें विष्णु मांचू, राज तरुण, हीबा पटेल और सोनारिका भदोरिया जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म के निर्देशक जी. नागेश्वर रेड्डी ने एक बयान में कहा, “गीत के तड़कभड़क पूर्ण बोल, दमदार संगीत और फिल्म के मुख्य कलाकारों के जबर्दस्त डांस ने लोगों का ध्यान खींचा है।”

निर्देशक के अनुसार, गीत को मिली प्रतिक्रिया ने उनका मनोबल बढ़ाया है।

निर्माताओं को यकीन है कि फिल्म भी गाने की तरह ही जबर्दस्त होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493