चेन्नई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी तमिल फिल्म ‘को 2’ में एक गाना पूर्व दिवंगत राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को समर्पित किया जाएगा। ‘उन्नई मात्रिनाल’ कलाम के कई उद्धरणों से प्रेरित है।
फिल्म के निर्देशक शरत मांडवा ने आईएएनएस को बताया, “बीते वर्षो में कलाम की बातों ने मुझे प्रेरित किया है। यह गाना उनके उद्धरणों पर आधारित है, लेकिन हमने कभी इसे एक श्रद्धांजलि के रूप में तैयार नहीं किया था। उनके निधन के बाद ही हमने इसे हमारी पूरी टीम की तरह से उन्हें एक श्रद्धांजलि के रूप में बनाने का फैसला लिया।”
‘उन्नई मात्रिनाल’ बोल वाला यह गाना ‘को 2’ के शीर्षक गीत के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। फिल्म में सिम्हा और निक्की गलरानी मुख्य भूमिका में हैं।
यह गाना शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग समाप्ति की ओर है।
dharmpath.com dharmpath