मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता नमित दास व ओमकार कपूर वेब श्रृंखला ‘कौशिकी’ में नजर आएंगे। इसमें सयानी गुप्ता व रणविजय सिन्हा भी हैं।
‘कौशिकी’ में दिखाया गया है कि कैसे दोस्तों के एक समूह में कुछ चीजें भयावह व गलत हो जाने पर संबंधों की परीक्षा होती है।
‘कौशिकी’ की टीम में ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल सीजन 3’ की प्रतियोगी मधुरिमा रॉय के साथ अभिनेता राजीव सिद्धार्थ व श्रुति भी होंगी।
एक बयान में वियू इंडिया की हेड प्रोग्रामिंग मानसी सप्रे ने कहा, “मशहूर कलाकार और रोचक अवधारणा होने की वजह से यह युवा दर्शकों को वास्तव में पसंद आएगी। कौशिकी का रोमांचकारी व विशेष अंदाज पसंद किया जाएगा।”
‘कौशिकी’ में रणविजय एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath