‘क्यूनेट’ घोटाला : पुलिस हिरासत में 13 अक्टूबर तक रहेंगे फरेरा

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व बिलियर्डस विश्व चैम्पियन माइकल फरेरा और अन्य दो लोगों को शनिवार को हांगकांग की विपणन कंपनी ‘क्यूनेट’ के करीब 30,000 छोटे निवेशकों को धोखा देने के मामले में संलिप्तता के लिए पुलिस ने 13 दिनों की हिरासत में लिया है।

फरेरा के साथ माल्कोल्म देसाई और मगनलाल बालाजी ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

‘महाराष्ट्र प्रोटेक्शन ऑफ इंट्रस्ट ऑफ डिपोजिटर्स कोर्ट’ के विशेष न्यायाधीश डी.पी. सुराना ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

फरेरा ने हालांकि कहा था कि वह उस कंपनी में केवल हिस्सेदार थे और वह निवेशकों को गुमराह करने तथा उनके साथ धोखा करने के मामले में शामिल नहीं हैं।

पूर्व विश्व चैम्पियन के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित देसाई और वकील संदीप कार्णिक ने कहा कि फरेरा ने बताया था कि उन्होंने विदेश में ‘क्यूनेट’ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने उत्पादों का इसमें प्रचार नहीं किया और न ही उन्हें बेचा।

इसके साथ ही फरेरा ने कहा कि उन्हें कंपनी से किसी प्रकार का कमीशन या लाभांश प्राप्त नहीं हुआ।

मुंबई पुलिस की ‘इकोनॉमिक ऑफेंसिस विंग (ईओडब्ल्यू)’ ने ‘क्यूनेट’ की मास्टर फ्रेंचाइजी के जरिए लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत वाली बहुस्तरीय विपणन योजनाओं की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। इस कंपनी के कारण करीब 30,000 निवेशक मझधार में फंसे हुए हैं।

ईओडब्ल्यू के लिए विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात ने फरेरा की पुलिस हिरासत की मांग की।

प्रदीप ने कहा कि इस कंपनी के 80 प्रतिशत शेयर विहान डायरेक्ट मार्केटिंग सेलिंग लिमिटेड (वीडीएसएल) के हैं और फरेरा इस साजिश का हिस्सा थे।

फरेरा की हिरासत के खिलाफ बहस में देसाई ने कहा कि वीडीएसएल ने लोगों को बहकाया था और एक प्रसिद्ध खिलाड़ी होने के नाते फरेरा ने प्रेरणादायक वार्ता की थी। उन्हें अपने इन प्रयासों के लिए किसी प्रकार का लाभांश प्राप्त नहीं हुआ।

ईओडब्ल्यू की अपील को उठाते हुए विशेष न्यायाधीश सुराना ने कहा कि हिरासत में होने वाली पूछताछ वित्तीय घोटालों के लिए जरूरी है, ताकि जांचकर्ता आरोप से सूचना हासिल कर सके।

‘क्यूनेट’ कंपनी घोटाला मामला पहली बार 2013 में सामने आया था, जब मुंबई उपनगरीय निवासी गुरप्रीत एस.आनंद ने इस कंपनी के खिलाफ 30,000 छोटे निवेशकों को धोखा देने की शिकायत दर्ज की थी।

यह कंपनी ‘डिस्टेंस लर्निग पैकेज’ बेचती है, जो कैंसर जैसे रोगों के लिए चमत्कारी इलाज प्राप्त करवाती है।

फरेरा को पद्म भूषण, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493