क्यूबा, अमेरिका के बीच अगले सप्ताह वार्ता

हवाना, 17 जनवरी (आईएएनएस)। क्यूबा और अमेरिका अपने रिश्ते सामान्य करने के उद्देश्य से अगले सप्ताह वार्ता करेंगे।

क्यूबा के विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि मंत्रालय के अमेरिकी मामलों के प्रमुख जोसेफिना विडाल फेरिरो क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

दोनों देशों के बीच 21 जनवरी को वार्ता होगी, जिसमें आव्रजन पर चर्चा की जाएगी। अगले दिन दोनों पक्ष कूटनीतिक संबंध को फिर से बहाल करने और एक-दूसरे के यहां दूतावास खोलने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करेंगे।

पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो ने दोनों देशों के बीच पिछले 50 वर्षो से टूटे संबंध को सामान्य बनाने की बात कही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493