हवाना, 20 मार्च (आईएएनएस)। क्यूबा में जीका का नया मामला सामने आया है, जिसकी घोषणा देश के स्वास्थ्य प्रशासन ने की है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि यह देश में बाहर से आने वालों में जीका का पांचवां मामला है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 वर्षीय मरीज ब्राजील से नौ मार्च को यहां पहुंचा। उसका इलाज हवाना के प्रेडो कुरी इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन में चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
क्यूबा में अभी तक यहां के लोगों में जीका का एक ही मामला सामने आया है। देश की एक 21 वर्षीय महिला में जीका की पुष्टि की गई थी।
dharmpath.com dharmpath