क्यूबेक, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा के क्यूबेक की एक मस्जिद पर हुए हमले में छह लोगों की मौत हो गई। इस संबंध में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
समाचार एजेंसी एफे ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि इस्लामिक कल्चर सेंटर ऑफ क्यूबेक पर रविवार रात को हुए हमले में आठ लोग घायल हो गए।
सेंटर के अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला रात लगभग आठ बजे हुए। इस दौरान दर्जनभर लोग मस्जिद में थे।
ला प्रेस के मुताबिक, इस हमले के लगभग एक घंटे बाद एक संदिग्ध को शहर के पुल के ऊपर देखा गया।
कनाडा के प्रसारक सीबीसी के मुताबिक, तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जबकि दो को गिरफ्तार किया गया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, “आज, कनाडा क्यूबेक की मस्जिद पर हुए इस कायराना हमले की निंदा करता है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवार के साथ है।”
dharmpath.com dharmpath