‘क्राइम पेट्रोल’ की मेजबानी करेंगी राधिका आप्टे

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘फोबिया’ के रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री राधिका आप्टे टेलीविजन शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के विशेष कड़ी की मेजबानी करने नजर आएंगी।

बयान के मुताबिक, अभिनेत्री अपनी फिल्म ‘फोबिया’ के प्रचार के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन शो का हिस्सा बनीं। उन्होंने बुधवार को इस कड़ी की शूटिंग की।

सूत्र ने बताया, “राधिका ‘क्राइम पेट्रोल’ में शो में अकेले शो की मेजबानी करते दिखाई देंगी। यह खास एपिसोड होगा, जिसमें वह अपनी फिल्म ‘फोबिया’ का प्रचार करते दिखाई देंगी।”

पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित ‘फोबिया’ एक लड़की की कहानी है, जिसे घर छोड़ने में डर लगता है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि उस लड़की को इस बात का डर है कि अगर वह घर छोड़ेगी तो उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा।

इरोज इंटरनेशनल द्वारा निर्मित ‘फोबिया’ 27 को रिलीज होगी।

‘फोबिया’ के अलावा, राधिका ‘कृति’ और ‘ओएस्टर’ जैसी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

वह गुनीत मोंगा की आगामी फिल्म ‘द आश्रम’ के काम में भी व्यस्त हैं। इसमें भारत-अमेरिकी अभिनेता काल पेन भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493