क्रिएटिव आर्ट्स एमी अवार्ड्स में ‘गेम ऑफ..’, अश्वेत कलाकारों की धूम

लॉस एंजेलिस, 9 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिएटिव आर्ट्स एमी अवार्ड्स की पहली रात टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और अश्वेत कलाकारों की धूम रही। इस टीवी शो ने घोषित 15 श्रेणियों में से सात अवार्ड जीते, जबकि गेस्ट श्रेणी में अश्वेत कलाकार छा गए।

टीवी शो ‘वेस्टवर्ल्ड’ के कार्यकारी निर्माता जोनाथन नोलन ने लिखित कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरैक्टिव मीडिया के लिए ट्रॉफी ग्रहण करने के दौरान ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के दबदबे का जिक्र किया।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने ‘गेम ऑप थ्रोन्स’ के शोरनर्स डी.बी. वेइस और डेविड बेनीऑफ का शो के हालिया सीजन का समापन करने को लेकर मजाकिया अंदाज में शुक्रिया अदा किया ताकि और लोग एमी जीत सकें।

टीवी शो ‘दि असाइनेशन ऑफ जियानी वर्साचे’ ने शनिवार रात हुए पुरस्कार समारोह में चार अवार्ड जीते, जबकि ‘द क्राउन’, ‘द हैंडमेड्स टेल’ और ‘द मार्वलस मिसेज माईसेल’ ने तीन-तीन अवार्ड अपने नाम किए।

गेस्ट एक्टिंग का सम्मान ‘सैटरडे नाइट लाइव’ के लिए टिफनी हैडिश, ‘दिस इज अस’ के लिए रॉन सेफास जोन्स, ‘द हैंडमेड्स टेल’ के लिए समीरा विले और ‘अटलांटा’ के लिए कैट विलियम्स को पुरस्कार मिला।

उत्कृष्ट टेलीविजन फिल्म का पुरस्कार एंथोलॉजी सीरीज ‘ब्लैक मिरर’ की चौथी श्रंखला के पहले एपिसोड ‘यूएसएस कैलिस्टर’ को मिला।

पुरस्कार 53 श्रेणियों में दिए गए, जबकि रविवार को होने वाले समारोह में बाकी 26 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।

टीवी सीरीज ‘स्टार ट्रेक’ को गवर्नर्स अवार्ड मिला।

समारोह में ‘स्टार ट्रेक : डिस्कवरी’ के 100 से ज्यादा क्रू सदस्य मंौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493