क्रिकेटर बनना चाहता था : तोची रैना

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ‘इकतारा’ और ‘कबीरा’ जैसे लोकप्रिय गाने गा चुके गायक तोची रैना का कहना है कि वह क्रिकेटर बनना चाहते थे।

बयान के मुताबिक, तोची ने हंगामा कार्यालय के दौरे के दौरान बताया कि आखिर क्यों ‘साइबो’ गाना उनके लिए विशेष मायने रखता है।

तोची यहां हंगामा स्पॉटलाइट कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, “इस गाने में मेरी बेटी और मां दोनों के नाम हैं।”

उन्होंने बताया कि कोई भी गाना चुनने से पहले उन्हें दो से तीन सप्ताह लगते हैं।

वह अपने बचपन के बारे में बताते हैं, “मैं गायक नहीं बल्कि क्रिकेटर बनना चाहता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493