क्रिकेट प्रशंसकों के रोमांच के लिए याहू क्रिकेट ने अपनाया नया रूप

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए और भी रोमांच लाने तथा उन्हें मैदान और उसके बाहर की सभी चीजों से जोड़े रखने के लिए याहू क्रिकेट ने नया रूप अपनाया है।

पिछले साल अक्टूबर में याहू क्रिकेट एप एक शानदार रूप में उभर कर आया था और अब उसने अपने फीचर बढ़ाए हैं।

एप के नए फीचरों के साथ अब क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा या अन्य खिलाड़ियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। उनकी रैंकिंग के बारे में जान सकते हैं। इसमें ‘मोमेंट यू मिस्ड’, ‘फैन शाउट’ और ‘बॉल इन प्ले’ जैसे नए फीचर भी शामिल हुए हैं।

पिछले चार माह के दौरान करीब 15 लाख लोगों ने याहू क्रिकेट एप को अपने फोन में डाउनलोड किया है। इस एप में आप स्कोर सात भाषाओं में देख सकते हैं। इसमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, हिंदी, बंगाली और मलयालम शामिल है।

याहू क्रिकेट एप अब छह नए देशों-दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी उपलब्ध है। हालांकि, इन देशों के एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वाले लोग ही इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

क्रिकेट के रोमांच को बढ़ाने के लिए याहू क्रिकेट एंथम भी लांच किया गया है, जिसे विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही एप ने रेड एफएम के साथ भी साझेदारी की है, जो पूरे इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के दौरान इस एथंम को बजाता रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493